सिवनी: सिवनी में ‘ई-विकास’ प्रणाली लागू, अब ई-टोकन से मिलेगा उर्वरक, उल्लंघन करने पर 36 विक्रेताओं को नोटिस
Seoni, Seoni | Apr 5, 2026 सिवनी जिले में किसानों को उर्वरक वितरण में सुविधा देने के लिए ‘ई-विकास’ प्रणाली अप्रैल माह से लागू कर दी गई है। रविवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति अनुसार अब किसान घर बैठे ई-टोकन बुक कर निर्धारित समय पर उर्वरक प्राप्त कर सकेंगे, जिससे लंबी लाइनों से राहत मिलेगी। वही निर्देशों का उल्लंघन करने पर जिले के 36 उर्वरक विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है।