बरियारपुर: पंचायत सचिवों ने अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर शुरू की हड़ताल
बुधवार को 12:00 बजे पंचायत सचिव संघ के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ने बताया कि हम लोग अपनी पांच पुत्री मांग को लेकर आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दिए हैं। हम लोगों ने काफी प्रयास किया सरकार को पत्र के जरिए कि हम लोगों की मांग पूरा हो लेकिन मांग पूरा नहीं होने के कारण मजबूर होकर हम लोग हड़ताल शुरू कर दिए हैं। मांग पूरा नहीं होने तक हड़ताल जारी रहेगा।