राजगढ़: माकपा नेताओं ने जिला कलेक्टर के नाम एसडीएम राजगढ़ को सौंपा 15 सूत्री मांग, किसानों से लेकर कानून-व्यवस्था तक उठाए मुद्दे
Rajgarh, Churu | May 7, 2026 भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की तहसील कमेटी राजगढ़ ने गुरुवार को जिला कलेक्टर चूरू को उपखंड अधिकारी राजगढ़ के मार्फत 15 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। ज्ञापन में किसानों, मजदूरों, आम जनता और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मुद्दे उठाए गए हैं। माकपा नेताओ ने कहा कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो सीपीआईएम क्षेत्र की जनता को साथ लेकर बड़ा जन आंदोलन करेगी।