चक्रधरपुर: डूबते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए छठ घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, व्रतियों ने की सुख-समृद्धि की कामना
लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ के तीसरे दिन रविवार शाम को चक्रधरपुर शहर में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को प्रथम अर्घ्य अर्पित करने के लिए शहर के विभिन्न छठ घाटों पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े।