कसिया: पटहेरवा पुलिस ने लग्जरी कार से अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की, एक तस्कर को किया गिरफ्तार
पटहेरवा थाने के एसओ विनय कुमार मिश्र ने उपनिरीक्षक मनोज वर्मा, हे. का. विनोद यादव का. अर्जुन खरवार की पुलिस टीम के साथ लग्जरी कार संख्या DL9ACL8673 से 185 अदद 750ML हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब बरामद करते हुए एक तस्कर नियामत पुत्र भूरे निवासी बरुई टांडा थाना नीमगांव जनपद लखीमपुर खीरी को गिरफ्तार किया है। बरामद शराब के गाड़ी की कीमत 09 लाख रुपये है।