झांसी: संजय वर्मा गनर हत्याकांड मामले में झांसी कोर्ट ने 8 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा, सभी पर लगाया जुर्माना
Jhansi, Jhansi | May 30, 2026 झांसी में जमीन कारोबारी संजय वर्मा पर दिनदहाड़े फायरिंग और गनर की हत्या मामले में कोर्ट ने शनिवार की दोपहर लगभग 2 बजे 8 दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई। साथ ही सभी दोषियों पर 1.75 लाख - 1.75 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनुभव द्विवेदी की कोर्ट में सजा पर सुनवाई हुई। सुनवाई को लेकर कोर्ट परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए