कैराना: कांधला पुलिस ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ के मामले में एक आरोपी को किया गिरफ्तार
Kairana, Shamli | Apr 23, 2026 कांधला थाना क्षेत्र में दो दिन पूर्व एक किशोरी के साथ छेड़छाड़ की घटना प्रकाश में आई थी। इस संबंध में पुलिस ने दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज लिया था। गुरुवार शाम करीब चार बजे पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसका नाम रामपाल है और रसूलपुर गुजरान का रहने वाला है।