खोदावंदपुर: खोदावन्दपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में अकेली सो रही युवती के साथ पिस्तौल की नोक पर सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास
खोदावन्दपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में अकेली सो रही युवती के साथ पिस्तौल की नोक पर सामूहिक दुष्कर्म करने के प्रयास का मामला सामने आया है घटना गत 10 जून की देर रात की बतायी जा रही है. पीड़िता के आवेदन पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी एक युवक को हिरासत में ले लिया है