फुलवरिया: कोयलादेवा के समीप सुनसान जगह पर हमलावरों ने एक युवक पर किया हमला, हालत गंभीर, केस न उठाने पर दिया घटना को अंजाम
फुलवरिया थाना क्षेत्र के कोयला देवा गांव के समीप एक सुनसान जगह पर तीन की संख्या में हमलावरों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक की पहचान श्रीनगर धुसा निवासी वीरेंद्र माझी के पुत्र विनोद कुमार मांझी के रूप में हुई है। सोमवार की सुबह 10 बजे थाना अध्यक्ष कुंदन कुमार के अनुसार घटना बीते कल की है।