जगदलपुर नगर निगम की पूर्व पार्षद राखी साव की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी।इस दुर्घटना पर शोक जताते हुए बस्तर सांसद महेश कश्यप और जगदलपुर विधायक किरण देव ने कहा कि जगदलपुर के प्रतापदेव वार्ड की पूर्व पार्षद श्रीमती राखी साव जी के सड़क दुर्घटना में असमय निधन का समाचार अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक है।