महिदपुर: पुलिस ने 15 वर्षीय नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ के मुख्य आरोपी समीर खान को किया गिरफ्तार
पुलिस ने एक 15 वर्षीय नाबालिग बालिका के साथ छेड़छाड़ करने वाले मुख्य आरोपी समीर खान को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिछले 20 दिनों से लगातार फरार चल रहा था, जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा और न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। आपको बता दें कि इस मामले में पूर्व में ही 3 अन्य आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। मामला उज्जैन जिले के महिदपुर थाने का है।