कोडरमा: 75 वर्षीय बुजुर्ग ने कोडरमा पुलिस पर मारपीट का लगाया आरोप, पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग
कोडरमा थाना क्षेत्र के लोहासीकर निवासी 75 वर्षीय बुजुर्ग मोहम्मद मियां के द्वारा कोडरमा पुलिस पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक कोडरमा को आवेदन देखकर कार्रवाई की मांग की गई है। वहीं कोडरमा थाना प्रभारी सुजीत कुमार ने आरोपों को सेबुनियाद बताया उन्होंने बताया कि बुजुर्ग को पूछताछ के लिए लाने के बाद थाने में उल्टी होने लगी थी।