कोडरमा: आपसी विवाद में विधवा महिला की हत्या करने के मामले में आरोपी को कोडरमा कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई
आपसी विवाद में षड्यंत्र रचकर एक विधवा महिला मसोमात फुलवा देवी की हत्या करने के मामले में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश चतुर्थ राकेश चंद्रा की अदालत में आरोपी रणजीत कुमार महतो को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। वहीं चार आरोपियों को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया।