छोटीसादड़ी: छोटीसादड़ी में जलाऊ लकड़ी के नीचे छिपाकर ले जाई जा रही खैर लकड़ी, नाकाबंदी में वन विभाग ने पकड़ा टेंपो
छोटीसादड़ी क्षेत्र में अवैध वन संपदा परिवहन पर कार्रवाई करते हुए वन विभाग की टीम ने नाकाबंदी के दौरान एक टेंपो को पकड़ा, जिसमें जलाऊ लकड़ी के नीचे छिपाकर खैर लकड़ी का अवैध परिवहन किया जा रहा था। कार्रवाई के बाद वन विभाग ने वाहन को जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी है। क्षेत्रीय वन अधिकारी प्रताप सिंह चुंडावत ने बताया कि रेंज छोटीसादड़ी के नाका सदर क्षेत्र में न