करौं: करौं के आचार्य टोला में जर्जर पुलिया बनी दुर्घटना का कारण, ग्रामीणों ने मरम्मत की मांग की
Karon, Deoghar | May 10, 2026 करौं प्रखंड के आचार्य टोला में बस स्टैंड, सिरिया और मुख्य सड़क को जोड़ने वाले नाले का कलभट पूरी तरह क्षतिग्रस्त है। यह राहगीरों व वाहनों के लिए खतरा बन गया है। यहाँ प्रतिदिन छोटी-बड़ी दुर्घटनाएँ होती हैं। यह मार्ग जाम की स्थिति में बाइपास के रूप में भी उपयोग किया जाता है। बरसात में हालात और गंभीर हो जाते हैं।