पुलिस ने गुरुवार को दोपहर तीन बजे प्रेस नोट जारी कर जानकारी दी कि गुरुवार रात में मुखबिर की सूचना पर पिपरई पुलिस ने मुंगावली रोड स्थित सीएम राइज स्कूल के सामने दबिश देकर एक युवक को संदिग्ध हालत में पकड़ा।पूछताछ में आरोपी की पहचान रामलखन कटारिया,निवासी ग्राम छितरी के रूप में हुई।तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 315 बोर का देशी कट्टा व तीन जिंदा कारतूस बरामद किए ।