सौम्या सेलिब्रेशन गार्डन में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दो बच्चों के हाथ में पहनी स्मार्ट वॉच में अचानक विस्फोट हो गया। इस घटना में दोनों बच्चों के हाथ बुरी तरह झुलस गए। घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों ने आनन-फानन में बच्चों को नर्मदापुरम के नर्मदा अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।