सिकंदरा: जल्लापुर सिकंदरा में तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को रौंदा, महिला की मौत, पति गंभीर घायल; चालक वाहन छोड़कर फरार
राजपुर थाना क्षेत्र के जल्लापुर-सिकंदरा मुगल रोड पर शनिवार को करीब 1:30 बजे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया। रूरा थाना क्षेत्र के इंद्रुक गांव निवासी वेद प्रकाश अपनी पत्नी सरोज कुमारी (40) के साथ बाइक से भोगनी