करपी: बैटरी चोरी के आरोप में दो गिरफ्तार
Karpi, Arwal | Jun 24, 2026 करपी थाना क्षेत्र के हंसराज बाग गांव निवासी शशि कुमार उर्फ भोला तथा महुआ बाग गांव निवासी मिथिलेश कुमार को ट्रैक्टर की बैटरी चोरी करने के मामले में बुधवार को दोपहर 3:00 बजे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। करपी थाना अध्यक्ष सुधीर कुमार सिन्हा ने बताया कि दोनों युवकों ने बैटरी की चोरी की थी। बैटरी के साथ दोनों को गिरफ्तार किया गया है।