समस्तीपुर: बेगमपुर शनिचरा स्थान में जमीनी मामले को लेकर एक महिला के साथ मारपीट
वारिसनगर थाना क्षेत्र के शनिचरा स्थान की रहने वाली सीता देवी ने बताई की जमीनी मामले को लेकर उन्हें मारपीट कर जख्मी कर दिया गया है। उन्होंने बताई कि पड़ोस के देवर लगने वाले व्यक्ति ने उनके जमीन को अपना बताकर विवाद करने लगा। आक्रोशित होकर उन्हें मारपीट कर जख्मी कर दिया है। थाने में आवेदन देने की बात बताई गई है।