समस्तीपुर: मन्निपुर गांव में भूसा लेकर आ रहे व्यक्ति को जमीनी विवाद को लेकर की गई मारपीट
मन्निपुर गांव के रहने वाले राजगीर पासवान ने बताया कि उनके चचेरे भाई से जमीनी मामले को लेकर विवाद चल रहा था। रविवार के दिन वे खेत से भूसा लेकर अपने घर आ रहे थे। उसी दौरान चचेरा भाई जमीनी मामले को लेकर विवाद करने लगा। और आक्रोशित होकर उन्हें मारपीट कर जख्मी कर दिया है।इस घटना को लेकर थाने में आवेदन देने की बात बताई गई है।