गुरुग्राम के IMT मानेसर में युवक का मर्डर:फुटपाथ पर मिली डेडबॉडी, चेहरे और सिर पर गहरी चोट के निशान गुरुग्राम के आईएमटी मानेसर के सेक्टर 7 में एक युवक की सिर पर भारी चोट मारकर हत्या कर दी गई। शव की हालत इतनी भयावह थी कि चेहरे पर भी गहरी चोटें थीं और मुंह कुचला हुआ पाया गया। सड़क किनारे फुटपाथ पर खून से लथपथ डेडबॉडी मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।