बड़वारा: मौसम बदलते ही फैला उल्टी-दस्त का प्रकोप: बड़वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों की बढ़ी भीड़
Badwara, Katni | Jul 24, 2026 मौसम में आए अचानक बदलाव के साथ ही क्षेत्र में मौसमी बीमारियों ने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। बड़वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इन दिनों उल्टी, दस्त और पेट दर्द से पीड़ित मरीजों की संख्या में भारी इजाफा देखा जा रहा है। रोजाना बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं, जिससे ओपीडी में सुबह से ही लंबी कतारें लग रही हैं।