टेहरोली: टहरौली में प्रधान मंत्री फसल बीमा योजना से वंचित हो रहे किसान, किसान नेताओं ने सौंपा ज्ञापन
टहरौली में किसानों ने आज शनिवार को समय 1 बजे संपूर्ण समाधान दिवस पर पहुंचकर अपना खरीफ एवं रबी की फसल में हुए नुकसान का फसल बीमा अभी तक नहीं मिला है | जिससे किसान काफी परेशान है | किसानों ने आज तहसील परिसर में बैठकर के जानकारी दी है कि किसी भी किसान को उनकी नष्ट हुई खरीफ की फसल का उचित बीमा राशि नहीं दी गई है | वहीं नुकसान अधिक हुआ है |