निवाई: भगवान श्री परशुराम के जन्म उत्सव को लेकर शाही लवाजमे के साथ निकली विशाल शोभायात्रा
Niwai, Tonk | Apr 28, 2026 निवाई सकल ब्राह्मण समाज द्वारा राधा दामोदर मंदिर से वैदिक मंत्र उच्चारण के बाद मंगलवार की शाम करीब 5:00 बजे भगवान श्री परशुराम के जन्म उत्सव को लेकर विशाल शोभायात्रा निकाली गई। समिति के हेमराज शर्मा भी जगमोहन गौतम ने जानकारी देते हुए बताया भगवान परशुराम जन्म उत्सव पर शोभायात्रा में सैकड़ो की संख्या में केसरिया ध्वज लेकर महिला पुरुष युवक चल रहे थे।