टोंक: टोंक शहर के व्यापारियों को राहत, पूर्व सभापति लक्ष्मी देवी जैन ने बढ़ाया व्यापार का समय
टोंक पुलिस प्रशासन द्वारा रात्रि के समय 10 बजे दुकानों को बंद करवाने के कारण छोटे दुकानदारों को परेशानी हो रही थी। इस समस्या को लेकर नगर परिषद पूर्व सभापति लक्ष्मी देवी जैन ने जिला पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर व्यापारियों की समस्या बताई। दुकानों का समय अब 10:30 बजे तक किया गया है।वहीं व्यापारियों को अपना सामान समेटकर 11 बजे तक घर पहुंचने के निर्देश दिए गए है।