कांके: बीजेपी प्रदेश कार्यालय में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने झारखंड विधानसभा परिसर में कांग्रेस के प्रदर्शन पर साधा निशाना
Kanke, Ranchi | Jun 10, 2026 बीजेपी प्रदेश कार्यालय में बुधवार की दोपहर करीब दो बजे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने झारखंड विधानसभा परिसर में कांग्रेस के प्रदर्शन पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संवैधानिक प्रक्रियाओं और संस्थाओं पर दबाव बनाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष से मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।