झाझा: बुढनेर गांव में विवाहिता रिंकू देवी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, ससुराल वाले फरार, पुलिस जांच में जुटी
Jhajha, Jamui | May 22, 2026 झाझा थाना क्षेत्र के बुढनेर गांव में विवाहिता रिंकू देवी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत होने का मामला शुक्रवार की सुबह 7 बजे सामने आया। वह अपने ससुराल में फंदे से लटकी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जमुई भेज दिया। मायके वालों ने पति पंकज यादव व ससुराल पक्ष पर दहेज और बाइक की मांग को लेकर प्रताड़ना तथा हत्या का आरोप लगाया है