डीग: जिले में पुलिस का एरिया डॉमीनेशन अभियान, 105 स्थानों पर दबिश, 78 अपराधियों पर कार्रवाई, 36 वांछित बदमाश गिरफ्तार
महानिरीक्षक पुलिस भरतपुर रेंज, भरतपुर एवं जिला पुलिस अधीक्षक डीग के निर्देशन में सोमवार को डीग जिले में अपराधियों के खिलाफ एक दिवसीय विशेष एरिया डॉमीनेशन अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य जिले में सक्रिय असामाजिक तत्वों, इनामी एवं वांछित अपराधियों पर शिकंजा कसना रहा।