फरीदपुर: हरित प्रदेश ढाबे के पास स्मैक-डोडा छिलका के साथ तस्कर गिरफ्तार, फतेहगंज पूर्वी पुलिस की बड़ी कार्रवाई
थाना फतेहगंज पूर्वी पुलिस ने गश्त व चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को अवैध मादक पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 44 ग्राम स्मैक और 1 किलो 311 ग्राम डोडा छिलका बरामद किया है।पुलिस के अनुसार, सोमवार को हरित प्रदेश ढाबे के पास चेकिंग के दौरान आरोपी को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम रमेश पुत्र देवलाल राय, निवासी मोहल्ला बक्सरिया,