कोरबा: जिला अस्पताल परिसर में निकला जहरीला नाग, रेस्क्यू टीम ने उसे सुरक्षित पकड़ा
Korba, Korba | Jul 6, 2026 लगातार हो रही बारिश के बीच जिला अस्पताल की कैंटीन के समीप जहरीला नाग निकलने से अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर वन्यजीव रेस्क्यू टीम प्रमुख जितेंद्र सारथी के निर्देश पर टीम सदस्य शुभम निषाद मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू टीम ने सबसे पहले लोगों को सुरक्षित दूरी पर हटाया और सावधानीपूर्वक नाग का सफल रेस्क्यू किया। इसके बाद सांप को उसके प्राकृतिक आवास