मथुरा: प्रेमानंद महाराज के शिष्य के घर हुई ₹2 करोड़ 90 लाख की चोरी का खुलासा, मुख्य सरगना पड़ोसी समेत 4 चोर गिरफ्तार
गुजरात के गांधीनगर से अपनी पूरी जमा-पूंजी बेचकर वृंदावन में प्रभु भक्ति करने आए बुजुर्ग राकेश प्रजापति को उनके ही पड़ोसियों ने लूट लिया। पुलिस लाइन के सभागार में आयोजित हुई पत्रकारवार्ता में एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि पड़ोसी आलोक और राजन ने बुजुर्ग को प्लॉट दिखाने के बहाने मांट तहसील भेजा और पीछे से अलमारी और दीवान बेड में रखे 2करोड़ 90 लाख चोरी करवा लिए