फूलपुर: फूलपुर के ग्राम पलथी में 10 जून को ग्राम चौपाल का आयोजन, ग्रामीण समस्याओं का होगा त्वरित निस्तारण
आजमगढ़ जनपद के फूलपुर तहसील क्षेत्र में ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से विकास खंड फूलपुर के ग्राम पलथी में 10 जून (बुधवार) को ग्राम चौपाल का आयोजन किया जाएगा। यह चौपाल सायं 4 बजे आयोजित होगी इस संबंध में आज सोमवार को दोपहर 1 बजे उप जिलाधिकारी फूलपुर द्वारा संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए।