NEET की तैयारी कर रही छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म और निर्मम हत्या की घटना को लेकर लोजपा(रामविलास) की राष्ट्रीय महिला उपाध्यक्ष इंदु कश्यप ने कड़ा आक्रोश जताया है। उन्होंने कहा कि जब बेटियां सुरक्षित ही नहीं रहेंगी, तो शिक्षा और सशक्तिकरण की बात करना महज़ दिखावा है। दोषियों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए।