शाहजहांपुर: अमेरिका में तिरंगे के अपमान पर शाहजहांपुर में उबाल, युवा कांग्रेस और NSUI ने फूंका अमेरिकी झंडा
अमेरिका में भारतीय राष्ट्रध्वज (तिरंगे) का अपमान किए जाने की घटना के विरोध में आज शाहजहांपुर की सड़कों पर भारी आक्रोश देखने को मिला। युवा कांग्रेस, एनएसयूआई (NSUI) और महिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से शहीद पार्क के सामने जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए अमेरिकी झंडे को फाड़ा और उसे आग के हवाले कर दिया। प्रदर्शन