चकिया: गणेशपुर में मूलभूत सुविधाओं को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, पानी और सड़क की समस्या पर जताया विरोध
चकिया गणेशपुर गांव में रविवार सुबह 10 बजे ग्रामीणों ने पानी और जर्जर सड़क की समस्या को लेकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि चुनाव के समय नेता वादे करते हैं, लेकिन बाद में विकास कार्य नहीं होते। पहाड़ी क्षेत्र होने से पानी की भारी समस्या है और पशुओं को पानी पिलाने के लिए दूर जाना पड़ता है। वहीं खराब सड़क से स्कूली बच्चों को भी परेशानी हो रही है।