बिरसिंहपुर: बिरसिंहपुर में प्रवेशोत्सव पर छात्राओं की जागरूकता रैली, दिया 'बेटी पढ़ाओ-भविष्य बनाओ' का संदेश
सतना - जिले के बिरसिंहपुर स्थित पी.एम.श्री शासकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रवेशोत्सव के अवसर पर छात्राओं एवं शिक्षकों द्वारा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। यह रैली विद्यालय प्राचार्य डी. के. गुप्ता एवं पी.एम. श्री प्रभारी सुरेन्द्र गौतम के नेतृत्व में निकाली गई।