अररिया: जिले के मोस्ट वांटेड अपराधी सहित 3 अपराधियों को अलग-अलग स्थान से पुलिस ने किया गिरफ्तार हथियार भी बरामद
Araria, Araria | Mar 12, 2024 अररिया पुलिस ने जिले के टॉप 10 अपराधी में शामिल अभियुक्त राजेश कुमार मंडल को एक देशी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है। राजेश कुमार मंडल के अलावा अन्य दो अपराधियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एसपी अमित रंजन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि इन अपराधियों पर जिले के विभिन्न थाने में कांड दर्ज है।