• *कानपुर जोन की मासिक समीक्षा बैठक में झाँसी पुलिस के सभी थानों हेतु ई-मालखाना पोर्टल का शुभारम्भ*
कृपया अवगत कराना है कि आज दिनांक 15.07.2026 को कानपुर जोन की मासिक समीक्षा बैठक के दौरान अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ द्वारा पुलिस महानिरीक्षक, झाँसी परिक्षेत्र, झाँसी श्री आकाश कुलहरि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, झाँसी श्री बीबीजीटीएस मूर्ति की उपस्थिति में जनपद झाँसी के समस्त थानों हेतु ई-मालखाना पोर्टल का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर कानपुर जोन के समस्त परिक्षेत्रों के पुलिस महानिरीक्षक/उपमहानिरीक्षक एवं जनपदों के पुलिस अधीक्षक भी उपस्थित रहे।
ई-मालखाना प्रणाली के अंतर्गत प्रत्येक माल मुकदमाती को यूनिक QR कोड के साथ पंजीकृत किया जाएगा। प्रत्येक साक्ष्य बॉक्स पर थाना, अपराध संख्या, दिनांक एवं आइटम कोड अंकित रहेगा तथा QR कोड स्कैन करते ही संबंधित माल मुकदमाती का पूर्ण विवरण तत्काल उपलब्ध होगा। इससे माल मुकदमाती के रख-रखाव में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं त्वरित अनुरेखण सुनिश्चित होगा।
इस प्रणाली के सफल क्रियान्वयन हेतु हेड मुहर्रिरों एवं कम्प्यूटर ऑपरेटरों का समय-समय पर प्रशिक्षण भी कराया जा रहा है तथा प्राप्त फीडबैक के आधार पर सॉफ्टवेयर को निरंतर अद्यतन किया जा रहा है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी ने बताया कि ई-मालखाना प्रणाली के माध्यम से जनपद के सभी थानों में माल मुकदमाती के प्रबंधन को अधिक व्यवस्थित, पारदर्शी एवं तकनीक आधारित बनाया जाएगा, जिससे विवेचना की गुणवत्ता एवं कार्यकुशलता में भी उल्लेखनीय वृद्धि होगी।
Jhansi, Jhansi | Jul 15, 2026