सिकंदरा: सिकंदरा में बैंक से निकाले ₹50 हजार पर उचक्कों ने किया हाथ साफ, थैले में ब्लेड मारकर उड़ाई नकदी
लखीसराय रोड स्थित बैंक ऑफ इंडिया की सिकंदरा शाखा में शनिवार 2 बजे के करीब उचक्कों ने एक व्यक्ति के 50 हजार रुपये उड़ा लिए। लछुआड़ थाना क्षेत्र के खुटखट गांव निवासी दीनदयाल महतो बैंक से रुपये निकालने के बाद खाता अपडेट कराने में व्यस्त थे। इसी दौरान बदमाशों ने उनके थैले में ब्लेड मारकर नकदी निकाल ली।