बदनोर: भीषण गर्मी में बिना छांव और पानी के मनरेगा श्रमिक झाड़ियों की ओट में काट रहे दोपहर, मूलभूत सुविधाओं की कमी
Badnor, Ajmer | May 12, 2026
बदनोर। मंगलवार दोपहर 12 बजे प्रदेश में लगातार बढ़ रही गर्मी के बीच मनरेगा कार्यस्थलों पर श्रमिकों की परेशानियां भी बढ़ती जा रही हैं। देवता ग्राम पंचायत क्षेत्र में चल रहे मनरेगा कार्यों में मजदूरों को भीषण गर्मी के बीच बिना छांव और पर्याप्त पानी के काम करना पड़ रहा है। कार्यस्थल पर टेंट, पेयजल और प्राथमिक उपचार जैसी मूलभूत सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं होने से श्