झांसी: ग्राम खजराहा बुजुर्ग के कुएं में मिली तीन दिन से लापता युवक की लाश, परिजन कर रहे थे तलाश, पैर फिसलने से हुआ हादसा
Jhansi, Jhansi | Feb 26, 2025 बबीना थाना इलाके में तीन दिन से लापता युवक की लाश कुएं में मिली। वह पैर फिसलने से हादसे काशिकार हुआ है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। बबीना के ग्राम खजराहा बुजुर्ग निवासी विष्णु प्रजापति आटा चक्की चलाता था। इसके अलावा वह मोटर बाइडिंग का काम भी करता था। तीन दिन पहले वह घर से किसी काम से निकला था। इसके बाद वापस नहीं लौटा।