झांसी: झांसी में निकली शिव बरात, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल, मढ़िया महादेव में हुआ भोलेनाथ का जलाभिषेक
Jhansi, Jhansi | Feb 26, 2025 झांसी में बुधवार को महाशिवरात्रि के मौके पर शिव बरात निकाली गई है। ऐसे में यहां बरात में चल रहे लोगों की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने पुख्ता प्रबंध किए। वहीं, शिव बारात में शामिल भक्तों का जोश सातवें आसमान पर रहा। महानगर के पुराने शहर से उठी भोलेनाथ की बरात में श्रद्धालुओं ने डीजे पर जमकर डांस किया। साथ ही बमबम भोले का उद्घोष करते हुए सभी बरात में चल रहे।