अजीतमल: न्यायालय से अनुमति मिलने के बाद अजीतमल कोतवाली में अधिकारियों के सामने नष्ट की गई हजारों रुपये की अवैध शराब
शासन की मंशा के अनुरूप थानों को स्वच्छ और सुविधाजनक बनाए जाने के अभियान के तहत अजीतमल में मालखाने में जमा अवैध शराब का निस्तारण कराया गया। न्यायालय से अनुमति मिलने के बाद शुक्रवार की शाम 5 बजे अधिकारियों की मौजूदगी में अवैध शराब को गड्ढा खुदवाकर नष्ट किया गया। पुलिस के अनुसार मालखाने में लंबे समय से विभिन्न मुकदमों से संबंधित अवैध शराब जमा थी। पुलिस अधीक्षक