सोहागपुर: ट्रैक्टर ले जाने की बात पर विवाद करने वाले की सिंहपुर थाने में शिकायत, करुआ ताल गांव का मामला
शहडोल जिले सिंहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत करुआ ताल गांव के रहने वाले तेज राम सिंह शनिवार को लगभग 4:00 बजे सिंहपुर थाने पहुंचे और एक शिकायत पत्र थाने में सौंपा है,शिकायत पत्र में कहा है कि रामनिवास,डब्बू एवं मधु सिंह के द्वारा ट्रैक्टर ले जाने की बात को लेकर विवाद किया गया है,कार्यवाही की मांग को लेकर शिकायत पत्र सौपा है, और कार्यवाही की बात कही है।