निवाड़ी: सिमरा भाटा के व्यक्ति ने उपयंत्री पर लगाया फाइल खुलवाने के लिए पैसे मांगने का आरोप, जिला पंचायत CEO से की शिकायत
Niwari, Niwari | Nov 21, 2024 निवाड़ी जिले के सिमरा भाटा निवासी चेनू यादव ने उप यंत्री नरेंद्र अहिरवार के ऊपर हितग्राही मूलक वृक्षारोपण की फाइल खुलवाने के नाम पर रिश्वत की मांग और अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाया है। वही रिश्वत मांगने का एक ऑडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ है जिसकी शिकायत उन्होंने जिला पंचायत सीईओ से करते हुए कार्यवाही की मांग की है।