गोला: बेलघाट के दिग्विजयनाथ पर शिकंजा, नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी मामले में 538 पन्नों की चार्जशीट दाखिल
गोरखपुर के बेलघाट थाना क्षेत्र के लखवापाकड़ निवासी दिग्विजयनाथ के खिलाफ सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर युवाओं से ठगी करने के मामले में सिकरीगंज पुलिस ने न्यायालय में 538 पन्नों की चार्जशीट दाखिल कर दी है। पुलिस जांच मे जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर आरोपी पर बेरोजगार युवकों को सरकारी विभागों में नियुक्तिदिलाने का झांसा देकर धन उगाही करने का आरोप तय किया गया।