गुना नगर: सराफा बाजार में व्यापारी की नींद लगते ही 5 किलो चांदी चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पूरा माल बरामद, 3 घंटे की रैकी
गुना कोतवाली थाना के सराफा बाजार में 14 जून को सर्राफा व्यापारी मनोज ज्वेलर्स के मनोज जैन की टीवी देखते हुए दोपहर में नींद लग गई थी। इसी दौरान 5 किलो चांदी का बैग लेकर चोर भाग गया था। घटना सीसीटीवी में कैद हुई। 16 जून को एसपी हितिका वासल ने कंट्रोल रूम में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा, आरोपी अंकित निवासी श्रीराम कॉलोनी को गिरफ्तार कर पूरा माल बरामद किया गया है।