➡️ मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत राहतगढ़ एवं जैसीनगर में निर्माण कार्यों का आयुक्त ने किया निरीक्षण
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान अंतर्गत मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण रोजगार गारंटी परिषद भोपाल से आयुक्त द्वारा दिनांक 30.10.2026 को जनपद पंचायत राहतगढ़ एवं जैसीनगर अंतर्गत निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया।
जनपद पंचायत राहतगढ़ अंतर्गत निरीक्षण के दौरान आयुक्त महोदय ने ग्राम पंचायत मीरखेड़ी में प्रगतिरत मंगल भवन का निरीक्षण किया तथा आवश्यक निर्देश दिए। इसी ग्राम पंचायत में प्राथमिक शाला में मध्याह्न भोजन अंतर्गत जानकारी ली तथा रसोइयों के भुगतान के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए तथा आंगनबाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण किया। मरदानपुर ग्राम पंचायत में अमृत सरोवर का निरीक्षण किया तथा अमृत सरोवर की जलभराव क्षमता आदि के संबंध में जानकारी ली। ग्राम पंचायत खजुरिया एवं सुमरेड़ी में पंचायत भवन का निरीक्षण किया गया, जिसमें खजुरिया ग्राम पंचायत का भवन पूर्ण हो गया है तथा सुमरेड़ी पंचायत भवन प्रगतिरत था।
आयुक्त महोदय ने जनपद पंचायत जैसीनगर में ग्राम पंचायत बम्होरीघाट में बेजन्ती ठाकुर कपिलधारा कूप कार्य एवं ग्राम पंचायत बिजौरा में अमृत सरोवर तथा रश्मि सिंह ठाकुर की एक बगिया मां के नाम कार्य का निरीक्षण किया तथा आवश्यक निर्देश दिए। आयुक्त महोदय ने हितग्राहियों से कपिलधारा कूप एवं एक बगिया मां के नाम परियोजना के संबंध में चर्चा की तथा भुगतान आदि के संबंध में जानकारी ली।
तालचिरी एवं बरोदासागर में फ्रूट फॉरेस्ट्री कार्य का निरीक्षण किया एवं बरोदासागर में फ्रूट फॉरेस्ट्री में पौधारोपण भी किया। जनपद पंचायत जैसीनगर में आयुक्त महोदय ने भुगतान और तकनीकी समस्याओं के संबंध में जानकारी ली तथा नवीन कार्यों को स्वीकृत किए जाने की कार्यवाही से संबंधित समस्याओं के निराकरण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, परियोजना अधिकारी, एमडीएम प्रभारी, सीनियर डाटा मैनेजर जिला पंचायत सागर तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी, सहायक यंत्री, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी जनपद पंचायत राहतगढ़ एवं जैसीनगर तथा वाटरशेड टीम के सदस्य, संबंधित ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव, ग्राम रोजगार सहायक उपस्थित रहे।
#jansamparkMP #sagar
Sagar, Madhya Pradesh | Oct 30, 2026