सिरौली गौसपुर: जलपापुर के पास पुलिया से टकराई मोटरसाइकिल, शेखनपुरवा मजरे अलीनगर के युवक की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
शुक्रवार की दोपहर करीब 2:30 बजे जलपापुर के पास बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई जिससे 24 वर्षीय युवक सूरज पुत्र रामनरेश गौतम की मौके पर मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मच गया।मृतक अपने पीछे पत्नी, डेढ़ वर्ष की बेटी और 9 माह के बेटे को छोड़ गया है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।